{"_id":"96de3fe755b58597118afe82214fd93a","slug":"protest-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी को लेकर किया प्रदर्शन
hathras
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सीयल खेड़ा से नया बांस व जलेसर रोड को जाने वाला संपर्क मार्ग कई वर्ष से बदहाल स्थिति में पड़ा है। गंदा पानी हर समय सड़क पर भरा रहता है। नालियां टूटी पड़ी हैं। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोग नारकीय जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं। दुकान व घरों में भी गंदगी के चलते भीषण बदबू रहती है। गंदगी व जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि यहां पर कई साल से गंदगी व जलभराव की समस्या है। पालिका प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। प्रदर्शन करने वालों में योगेश मुनि, संजू, राकेश, सुखदेव, सुशील दुबे, योगेंद्र, गौरव, राकेश, अजय, राहुल, ईशू, तेजपाल, नत्थी लाल सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
विज्ञापन