फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   programs organized in schools and colleges on Christmas Eve

Hathras News: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर स्कूल-कॉलेजों में हुए रंगारंग कार्यक्रम, हर ओर नजर आए सेंटा क्लॉज

Sat, 23 Dec 2023 07:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 23 Dec 2023 07:33 PM IST
सार

क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या पर हाथरस के राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर, सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज, ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल, टैगोर इंटरनेशनल स्कूल, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल,आरबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इकरा इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस मनाया गया।
 

विज्ञापन
programs organized in schools and colleges on Christmas Eve
सिकंदराराऊ के टैगार इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस पर कार्यक्रम आयोजन - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या पर हाथरस जनपद के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यार्थियों ने कैरल सिंगिंग प्रस्तुत की। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को मिठाई व उपहार दिए। 

विज्ञापन


हाथरस के सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में जूनियर व सीनियर विंग के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने कैरल सिंगिंग प्रस्तुत की। साथ ही नेटिविटी के माध्यम से प्रभु येशु के जन्म की सुन्दर झांकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य फादर प्रकाश डिसूजा ने कहा कि क्रिसमस हमें प्यार देने व खुश रहने का सन्देश देता है। आज के दिन हर साल विश्व में सांस्कृतिक समारोह मनाये जाते है। यह पर्व सांस्कृतिक उत्सव के रूप में भारत तथा अन्य देशों में मनाया जाता है। कॉलेज के प्रबंधक फादर जॉर्ज पॉल ने सभी को प्रभु येशु के जन्म की बधाई दी। इस मौके पर शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाई वितरित की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 
रुहेरी स्थित ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर्व पर सेंटा क्लॉज ने बच्चों को मिठाई व उपहार दिए। स्कूल के प्रबंधक यदुवीर सिंह, प्रधानाचार्य सुनील पचौरी व उप प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने बताया कि इस पर्व में सेंटा क्लॉज उपहार के रूप में खुशियां बांटता है। यह पर्व सर्व धर्म समभाव का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के त्यौहार अलग अलग हो सकते हैं लेकिन सभी का उद्देश्य समाज में खुशियां बढ़ाना है। इस मौके पर आलोक कुमार, अंकुर शर्मा, मो शमीम, कौशल श्रोती, मनोज कुमार, रश्मि श्रोती, योगेश कुमार, गिरीश कुमार, हिमांशी गर्ग, मिथलेश खन्ना आदि उपस्थित थे। 

राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में तुलसी पूजन व क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रधानाचार्य चारु गुप्ता व कोषाध्यक्ष मधु लोहिया ने तुलसी पूजन कर विद्यालय की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। हिंदी अध्यापिका नूतन शर्मा ने पूजा मन्त्र गायन किया। इस मौके पर बच्चों ने तुलसी भजन गया तथा प्री प्राइमरी के बच्चों ने क्रिसमस के गाने पर नृत्य प्रस्तुत किए। 

मथुरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर्व के अवसर पर  इंटर हाउस सांता क्लॉज मेकिंग, क्रिसमस ट्री डेकोरेशन, बैल मेकिंग और पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सब जूनियर ग्रुप से कक्षा 1 के शौर्य चौधरी प्रथम, आशी द्वितीय, कक्षा 2 से माधव चौधरी प्रथम, देवांश कुमार द्वितीय, कक्षा 3 से सिद्धांत प्रथम और आराध्या लवानियाँ द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर ग्रुप से माही चोधरी कृष्णा हाउस प्रथम व कीर्ति सिंह गोविंद हाउस द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि सीनियर ग्रुप से रूबल पाराशर प्रथम व भूमि चौधरी कृष्णा हाउस द्वितीय स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुण शर्मा, कोर्डिनेटर लक्ष्मी शर्मा, ऋचा सिंह, हेमा गौड़, नीलम गुप्ता, धर्मेंद्र गोस्वामी, चंचल शर्मा, गीता सारस्वत, अष्विता वशिष्ठ, भारती गुप्ता, दिव्या चतुर्वेदी, नेहा जैन, तरुणा वशिष्ठ, ममता सिंह, दुष्यंत उपाध्याय, संजय शर्मा, स्वतंत्र भारद्वाज, श्रवण कुमार वर्मा, उदित माहेश्वरी आदि उपस्थित थे।
मुरसान के आरबीएस स्कूल में सेंटा क्लॉज रूप में उपस्थित स्कूली बच्चे

सिकंदराराऊ के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस डे मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी कला प्रतिभा का परिचय देते हुए मनोरम एवं आकर्षण दृश्यों का चित्रण किया। यश पचौरी, गर्वित वर्मा, अभ्यांश राठी सेंटा क्लॉज बने। प्रधानाचार्या रंजना कुमार, संध्या जादौन, ब्रजेश शर्मा, ममता सिंह एवं समस्त स्टाफ था। जलेसर रोड सकरा स्थित इकरा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सेंटा क्लाॅज बने बच्चों ने उपहार के रूप में चाॅकलेट टॉफी का वितरण किया। प्रबंधक ताबिश उज्जमा खान ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। 
मुरसान के आरबीएस स्कूल में सेंटा क्लॉज रूप में उपस्थित स्कूली बच्चे

सादाबाद रोड स्थित आरबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 23 दिसंबर को क्रिसमस मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक रजनेश कुमार ने क्रिसमस का महत्व बताया। स्कूल में बच्चों ने सेंटा क्लॉज की पोशाक पहनी और उपहार बांटे। सोनिया सिंह, प्रधानाचार्य राजेश यादव औन अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed