{"_id":"64c16cea1249ae5e3f048dc4","slug":"program-coordinators-will-be-made-not-by-looking-at-the-face-but-by-looking-at-the-ability-hathras-news-c-56-1-sali1016-2678-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चेहरा देखकर नहीं, क्षमता देखकर बनाए जाएंगे कार्यक्रम संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चेहरा देखकर नहीं, क्षमता देखकर बनाए जाएंगे कार्यक्रम संयोजक
Thu, 27 Jul 2023 12:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज को लेकर बैठक करतीं डीएम। संवाद
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 सितंबर से लगने वाले बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के आयोजन को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों, मेला समिति के आजीवन सदस्यों और आयोजन से जुड़े लोगों के साथ बैठक की। इस मौके पर मौजूद लोगाें ने एक स्वर से मांग उठाई कि इस बार चेहरा देखकर नहीं, क्षमता देखकर ही कार्यक्रम के संयोजक बनाए जाएं।
मेला रिसीवर डीएम ने कहा कि लोगों की भागीदारी और आकांक्षाओं के अनुरूप इस बार पूरी भव्यता से मेले का आयोजन कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मेले में शांति, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पीने के पानी आदि की व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मेले में साहित्य एवं सांस्कृतिक कला की स्थानीय प्रतिभाओं, जिले के स्कूल-कॉलेजों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने वाले कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। जनभावनाओं के अनुरूप भव्य कवि सम्मेलन कराने के अलावा जिले के शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करने, मेधावी छात्रों और उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित करने के लिए मेला में कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेले में सांस्कृतिक, शैक्षिक, सामाजिक गतिविधियों, सांप्रदायिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ाने वाले परंपरागत कार्यक्रमों को शामिल किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।