फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Preparations for Chaitra Navratri

चैत्र नवरात्र: आकर्षक पोशाक-शृंगार से सजेंगी देवी की मूर्तियां, माता की चुनरी और मुकुट की भी मांग

Fri, 28 Mar 2025 05:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Mar 2025 05:18 PM IST
सार

30 मार्च से चैत्र नवरात्र हैं। घर व मंदिरों के लिए बाजार में माता रानी की पोशाक, श्रंगार, चुनरी और मुकुट खरीद रहे हैं। हाथरस में सूरत, गुजरात, बेंगलुरु, मुंबई से बनकर आईं पोशाकोंं के अलावा अन्य प्रकार की शृंगार सामग्री की खूब बिक्री हो रही है।

विज्ञापन
Preparations for Chaitra Navratri
नवरात्र को लेकर सजी चुनरी व अन्य सामान की दुकान - फोटो : संवाद

विस्तार

चैत्र नवरात्र के लिए हाथरस शहर के बाजार सज गए हैं। माता रानी की चुनरी के साथ उनकी पोशाकों की भी खूब मांग हो रही है। छोटे-बड़े देवी मंदिरों में शृंगार के सामान की खूब खरीदारी हो रही है।

विज्ञापन


इस बार बाजार में सूरत, गुजरात, बेंगलुरु, मुंबई से बनकर आईं पोशाकोंं के अलावा अन्य प्रकार की शृंगार सामग्री की खूब बिक्री हो रही है। नेट के वर्क में काफी आकर्षक पोशाक व चुनरी बाजार में उपलब्ध हैं। साथ ही जयपुरी और बनारसी कपड़ों में भी माता रानी की पोशाक आईं हैं। इनकी कीमत छोटे आकार में 20 रुपये से लेकर 150 रुपये तक है। बड़े आकार की पोशाक के दाम 3500 रुपये तक हैं।
विज्ञापन


लाल, नारंगी और हरे रंग की पोशाक के अलावा चुनरी, शृंगार के सामान, चूड़ी, त्रिशूल, अखंड दीपक और छत्र की मांग भी खूब है। जरी और गोटे वर्क वाली पोशाक ज्यादा पसंद की जा रही हैं। जरी की छोटी पोशाक 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में मिल रही हैं। देवी के मुकुट भी जरी के अलावा स्टोन और मोती वर्क में उपलब्ध हैं। साथ ही 400 से लेकर चार हजार रुपये तक की मूर्तियां भी बिक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी मूर्तियों के लिए मुकुट की कीमत पांच रुपये से 1500 रुपये तक है। माता की नथ और रंग-बिरंगे स्टोन वाला टीका भी श्रद्धालुओं की पसंद बना हुआ है। इसकी कीमत 80 से 350 रुपये तक है। शहर के दुकानदार नीरज कुमार ने बताया कि इस साल बड़ी चुनरी के साथ ही पोशाकों की अच्छी मांग आ रही है, इसलिए इनका भरपूर स्टाॅक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed