फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   pregnant woman consumed toxic substance

Hathras: कर रही थी किसी से फोन पर बात, पति ने टोका, गर्भवती ने खाया विषाक्त पदार्थ, परिजनों के उड़े होश

Mon, 03 Jun 2024 05:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 03 Jun 2024 05:57 PM IST
सार

पत्नी किसी से बात कर रही थी, तभी पति ने टोक दिया। इसी बात पर पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। पत्नी गर्भवती भी है। परिजनों के होश उड़ गए। विवाहिता को लेकर परिजन हाथरस के जिला अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
pregnant woman consumed toxic substance
पत्नी ने खाया विषाक्त पदार्थ - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में पत्नी के फोन पर बात करने पर पति द्वारा टोके जाने पर 3 जून को सात माह की गर्भवती विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। गर्भवती महिला को इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र एक गांव निवासी 20 वर्षीय विवाहिता सात माह की गर्भवती है। विवाहिता 3 जून को फोन पर किसी से बात कर रही थी। तभी विवाहिता पर उसके पति की नजर पड़ गई और उसने फोन पर बात करने को लेकर टोक दिया। इसे लेकर दोनों में कहा सुनी भी हुई। इसी बात से क्षुब्ध होकर गर्भवती महिला ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। 
विज्ञापन


गर्भवती की हालत बिगड़ गई। यह देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक द्वारा विवाहिता को इलाज दिए जाने के बाद उसकी तबीयत में सुधार हुआ। तबीयत में सुधार होने के बाद अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed