फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Power plant surrounded due to power crisis, scuffle with employees

Hathras News: बिजली संकट पर घेरा बिजलीघर, कर्मचारियों से नोक-झोंक

Fri, 22 Sep 2023 12:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 22 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Power plant surrounded due to power crisis, scuffle with employees
जलकल संस्थान बिजलीघर पर होता हंगामा। संवाद - फोटो : Samvad
लगातार कई घंटे तक बिजली गुल रहने पर बुधवार की रात को शहर के जलकल संस्थान स्थित बिजलीघर पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट गया। गुस्साए उपभोक्ताओं ने बिजलीघर का घेराव कर लिया और वहां जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों की वहां तैनात कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। समझाने-बुझाने पर यह लोग यहां से लौट गए। बृहस्पतिवार की सुबह इससे जुड़े इलाकों की बिजली बहाल हो सकी।
विज्ञापन




इन दिनों शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक फीडर में ब्रेक डाउन, लोकल फॉल्ट, ट्रांसफॉर्मर, ओसीबी, वीसीबी की खराबी के नाम पर जमकर बिजली कटौती हो रही है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार की दोपहर को शहर के नगला चौबे व वाटर वर्क्स कॉलोनी स्थित एक ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गई। इस कारण दोनों ही स्थानों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन




लोगों ने तुरंत इसकी शिकायत विद्युत अधिकारियों से की। सूचना पर लाइनमैन और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन देर रात तक न तो ट्रांसफॉर्मर में आई खराबी को दूर किया गया और न खराब हुए ट्रांसफॉर्मर के साथ दूसरा ट्रांसफॉर्मर रखवाया गया। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बड़ी संख्या में उपभोक्ता रात में ही वाटर वर्क्स स्थित बिजलीघर पहुंच गए। वहां इन लोगों ने नारेबाजी करते हुए गुस्से का इजहार किया। इन लोगों की वहां तैनात कर्मचारी व सुरक्षा कर्मियों से तीखी नोक-झोंक भी हुई। वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। समझाने बुझाने पर यह लोग यहां से वापस चले गए, लेकिन बृहस्पतिवार को भी सुबह बिजली नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।



घरेलू कामकाज पर भी इसका असर पड़ा। सबसे ज्यादा लोगों को पेयजल संकट की समस्या का सामना करना पड़ा। सुबह लोग पानी के लिए भटकते रहे। आसपास लगे हैंडपंपों से पानी लाकर लोगों ने जैसे-तैसे काम चलाया। हालांकि, दोपहर बाद आपूर्ति बहाल होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।






दोपहर से बिजली गुल है। बिजलीघर पर समय से इसकी शिकायत कर दी गई है, लेकिन कई घंटे बाद भी बिजली संकट को दूर नहीं कराया गया। अब जानकारी करने पर बताया जा रहा है बिजली सुबह सही होगी।
-वीरेंद्र कुमार, नगला चौबे






दोपहर से बिजली नहीं आ रही है। जब इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई तो कहा गया कि ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गई है। जल्द ही इसे दूर कर लिया जाएगा। लेकिन कई घंटे हो गए। अभी तक न ट्रांसफॉर्मर सही हुआ और न बदला गया।

-सूरजपाल, नगला चौबे


ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने से कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने के बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह ट्रांसफॉर्मर में आई खराबी को दूर करा लिया गया। आपूर्ति पूरी तरह से बहाल है।
-संदीप यादव, उपखंड अधिकारी द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed