फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Potato Bash now Churri

आलू की फसल पर अब चुर्री की मार

Sun, 31 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Potato Bash now Churri

हाथरस। तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण आलू किसानों की मुसीबतें बढ़ रही हैं। पहले गर्मी और फिर पड़ी तेज ठंड का असर अब आलू की फसल पर बीमारी की शक्ल में दिख रहा है। मौसम के इस बदलाव से आलू की फसल में चुर्री रोग आ रहा है, जिससे आलू की औसत फसल होने की संभावनाएं लगातार बढ़ गई हैं। रोग की रोकथाम के लिए किसानों ने उपलब्ध दवाओं का प्रयोग भी किया। लेकिन कोई राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है।

विज्ञापन

-किसान को तो प्रकृति लगातार पिछले दो सालों से धोखा देती आ रही है। इस वर्ष भी तापमान में लगातार हो रहे बदलाव से आलू चुर्री रोग से ग्रस्त हो गया है।

-ज्वाला प्रसाद, किसान मांगरू

विज्ञापन

-आलू की फसल के लिए तापमान काफी मायने रखता है। मौसम का तापमान अनुकूल नहीं होने से आलू में चुर्री रोग लग गया है, जिससे पैदावार कम होने की संभावना है।

-वीरेंद्र सिंह, किसान कैमार

विज्ञापन
विज्ञापन

-आलू की फसल तापमान पर काफी निर्भर करती है। अधिक ठंड से इसमें पाला आता है तो गर्मी के कारण चुर्री रोग आ रहा है। इस रोग की दवाओं से रोकथाम की जा सकती है।

-डॉ.श्याम सिंह, कृषि वैज्ञानिक


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed