Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Emphasis on providing nutritious food and better education to girl students

Hathras News: छात्राओं को पौष्टिक भोजन और बेहतर शिक्षा देने पर जोर

Sun, 29 Nov 2026 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 29 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on providing nutritious food and better education to girl students
हाथरस। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सिकंदराराऊ का शनिवार को जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक भोजन और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान छात्राएं भोजन कर रही थीं। डीएम ने उनके बीच पहुंचकर नाश्ते और दोपहर व रात के भोजन में मिलने वाले व्यंजनों की जानकारी ली। इसके बाद रसोईघर का निरीक्षण कर साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता परखी। उन्होंने खाद्य सामग्री, तेल और मसालों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुसार स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सीओ पुलिस को समय-समय पर महिला पुलिसकर्मियों के माध्यम से छात्राओं की काउंसिलिंग कराने और उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। डीएम ने छात्राओं से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। वार्डन इंचार्ज को रसोइयों के मानदेय का भुगतान समय से कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed