{"_id":"6b0b2da437e721fdf90f8ba3","slug":"villagers-mobilized-to-protest-against-the-closure-of-the-railway-gate-hathras-news-c-56-1-hts1003-157754-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रेलवे फाटक बंद करने के विरोध में लामबंद हुए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रेलवे फाटक बंद करने के विरोध में लामबंद हुए ग्रामीण
Sun, 29 Nov 2026 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। रेलवे प्रशासन द्वारा फाटक संख्या 314सी को स्थायी रूप से बंद किए जाने के विरोध में क्षेत्र के करीब 22 गांवों के ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। शनिवार सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने बैठक कर किसी भी कीमत पर फाटक बंद न होने देने का संकल्प लिया।
बैठक में भगवंतपुर, नगला बनारसी, नगला प्रहलाद, चमरपुरा, असरोई, नगला सिंगी, नगला दया, मनीपुर, निर्भयपुर, दौलताबाद, पिलखुनियां, बढ़ा खुर्द, बढ़ा कलां, सूरजा कलां, सूरजा खुर्द, नगला अधोता, तूरी, मथू, बगुली और ठुढ़हया सहित आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2022-23 में भी इस फाटक को बंद करने का प्रयास हुआ था। अब रेलवे प्रशासन इसे बंद कर एक बेहद संकरा वैकल्पिक रास्ता देने की तैयारी कर रहा है। इस मार्ग से 22 गांवों के अलावा जिला उद्यान कार्यालय, नर्सरी विभाग, कोऑपरेटिव गोदाम और लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल भी जुड़ा है।
विज्ञापन
संकरे रास्ते पर स्कूल की 50 से अधिक बसों और किसानों के आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलों का मुड़ना असंभव होगा, जिससे हादसों का खतरा बना रहेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 नवंबर को ग्रामीण एकत्रित होकर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। मांग न माने जाने पर उग्र आंदोलन, भूख हड़ताल, जनप्रतिनिधियों के पुतले फूंकने और गांव में उनका प्रवेश रोकने की चेतावनी दी गई है।
ग्राम प्रधान योगेश कुमार और ग्रामीण शंकर बाबा ने कहा कि तीन हजार बच्चों की पढ़ाई और आलू कारोबार के हित में फाटक बंद नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में सुरेशचंद, चौ. मनोज कुमार, महेश चंद, रमन गोपाल उपाध्याय, राधेश्याम शर्मा, कमल शर्मा, जयवीर सिंह, हरीओम लवानिया, शिवनंदन, नेत्रपाल सिंह, जुगेंद्र सिंह, राकेश राना आदि मौजूद रहे। पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया कि रेलवे सिर्फ अपनी मर्जी से फाटक बंद नहीं कर रहा। डीएम से स्वीकृति मिलने के बाद निर्णय लिया गया है।
स्कूल ने ली होती एनओसी तो कम होती समस्या
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भारतीय रेलवे वर्क्स मैनुअल पैरा 827 के अनुसार रेलवे की भूमि की सीमा से 30 मीटर के दायरे में किसी भी नए निर्माण के लिए रेलवे से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है। यदि स्कूल के मुख्य द्वार के ठीक सामने रेलवे फाटक है, तो छात्र-छात्राओं और स्कूल बसों के आवागमन के समय जाम व दुर्घटना के जोखिम को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग की सुरक्षा गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होता है। इसके साथ ही रेलवे ट्रैक के अत्यधिक करीब होने पर ट्रेनों की आवाज और कंपन से पठन-पाठन बाधित न हो, इसके लिए क्लास रूम में ध्वनिरोधी व्यवस्था या ट्रैक से उचित दूरी बनाए रखना आवश्यक है।