फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Polytechnic Joint Entrance Examination 5387 , will test

5387 परीक्षार्थी देंगें पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा 

Fri, 29 Apr 2016 10:38 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। शहर के 10 परीक्षाकेन्द्रों पर एक मई को पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 5387 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा को शांतीपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्राविधिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार जोनल अधिकारी परीक्षा की तैयारियों में जुटे रहे। 
विज्ञापन


रविवार को परीक्षा केन्द्रों पर सुबह व शाम की पालियों में यह परीक्षा होगी। सुबह आठ से 11 बजे व दूसरी पाली में परीक्षार्थी 2.30 से 5.30 बजे तक परीक्षा देंगें। सुबह की पाली में 4944 परीक्षार्थी परीक्षा देंगें, जबकि शाम की पाली में 443 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान कोई अव्यवस्था न हो, इसलिए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स की मांग की गई है। सभी परीक्षाकेन्द्रों को तीन जोन में बांट दिया गया है। 
विज्ञापन


ये बने हैं जोनल अधिकारी
पहले जोन के जोनल अधिकारी एमजी पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, दूसरे जोन के जोनल अधिकारी प्रवक्ता प्रेमचंद्र शर्मा, तीसरे जाने के जोनल अधिकारी सुरेशचंद्र यादव को बनाया गया है। पहले जोन में 1443, दूसरे जोन में 2000 व तीसरे जोन में 1944 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा 
पहले जोन में डीआरबी इंटर कॉलेज में सुबह 500 और शाम को 443 और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में 500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 
-दूसरे जोन में  बागला इंटर कॉलेज की विंग ए में 500, बागला इंटर कॉलेज की विंग बी में 500, अक्रूर इंटर कॉलेज में 500 और रामबाग इंटर कॉलेज में 500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 
-तीसरे जोन में सीएल आरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज में 500, सेठ हरचरनदास इंटर कॉलेज में 600, महात्मागांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 400 और आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में 444 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।  


सभी परीक्षाकेंद्रों पर परीक्षा नियमानुसार नकल विहीन और शांति पूर्वक कराई जाएगी। इसके लिए सभी परीक्षाकेंद्र संचालकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी परीक्षाकेंद्रों पर पुलिस फोर्स की भी मौजूदगी रहेगी। मुकेश कुमार, प्रधानाचार्य, एमजी पॉलीटेक्निक, हाथरस। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed