{"_id":"6941c8a8b8030a150c005393","slug":"polio-campaign-mobile-teams-are-searching-for-nomadic-families-hathras-news-c-56-1-hts1004-141798-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो अभियान : घुमंतू परिवारों को तलाश रहीं मोबाइल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो अभियान : घुमंतू परिवारों को तलाश रहीं मोबाइल टीम
Wed, 17 Dec 2025 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय पल्स पोलियाे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घुमंतू परिवारों की तलाश में जुटी हैं। संवदेनशील 33 जिलों में हाथरस का नाम भी शामिल है, जहां यह अभियान चलाया जा रहा है। लखनऊ स्तर से हो रही मॉनिटरिंग के कारण स्वास्थ्य अधिकारियों की हवाइयां उड़ी हुई हैं।
बता दें कि रविवार को 760 बूथों पर पोलियो की ड्राॅप पिलाई गई थी। पूरे दिन में कुल 35,335 बच्चों को खुराक पिलाई जा सकी। शून्य से पांच वर्ष तक लक्षित बच्चे 2.85 लाख हैं। शेष बच्चों को खुराक पिलाने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है। इसकी मॉनिटरिंग में जिला स्तर के आठ अधिकारी लगे हुए हैं।
घर-घर अभियान में टीम के समक्ष घुमंतू परिवारों को तलाशने में समस्या आ रही है। इनके लिए 15 मोबाइल टीम बनाई गई हैं। ये टीमें रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, निर्माण इकाइयां व ईंट भट्टों पर जाकर छूटे बच्चों को ड्राॅप पिलाने का प्रयास कर रहे हैं। बाहर से आकर बसे उन परिवारों की भी तलाश की जा रही है, जो टीकाकरण में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
मोबाइल टीम अब तक चार सौ बच्चों को ड्राॅप पिला चुकी है। डोर-टु-डोर अभियान में लगभग 40 हजार बच्चों को ड्राॅप पिलाई गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. एमआई आलम ने बताया कि एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अभियान को प्रभावी बनाया जा रहा है। सप्ताह के अंत तक शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।