{"_id":"67e81a983462d825bd0566fe","slug":"policeman-dies-after-falling-from-train-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रेन से गिरा पुलिसकर्मी, हुई मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रेन से गिरा पुलिसकर्मी, हुई मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sat, 29 Mar 2025 09:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 29 Mar 2025 09:36 PM IST
सार
नवीन कासगंज पुलिस लाइन में तैनात थे। वह ड्यूटी खत्म कर कासगंज से भरतपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में किसी जरूरी काम से गांव जाने के लिए सवार हुआ। ट्रेन जैसे ही गांव सोखना के निकट पहुंची, वह ट्रेन से गिर गए। उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर हाथरस के गांव सोखना के निकट चलती ट्रेन से गिरने से पुलिस कर्मी की मौत हो गई। पुलिस कर्मी कासगंज पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र के गांव गोंगा निवासी नवीन पुत्र ओमप्रकाश कासगंज पुलिस लाइन में तैनात थे। 29 मार्च शाम को वह ड्यूटी खत्म कर कासगंज से भरतपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में किसी जरूरी काम से गांव जाने के लिए सवार हुआ। ट्रेन जैसे ही गांव सोखना के निकट पहुंची, वह ट्रेन से गिर गए। उनकी मौत हो गई। इस दौरान करीब 10 मिनट तक ट्रेन मौके पर रुकी रही। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन