{"_id":"5cf023babdec22070352c3e7","slug":"police-recovered-the-accused-from-double-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड के आरोपी से पुलिस ने बरामद किया तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड के आरोपी से पुलिस ने बरामद किया तमंचा
Fri, 31 May 2019 12:33 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Fri, 31 May 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस द्वारा रिमांड पर लिया दोहरे हत्याकांड का आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला सड़क बंबा की पटरी पर हुए दोहरे हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। उसने पिछले दिनों कोर्ट में समर्पण किया था।
उल्लेखनीय है कि 10 जनवरी को इगलास अड्डा निवासी लक्ष्मण पहलवान और उसके एक साथी रवि की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के एक आरोपी कृष्णवीर पुत्र धर्मवीर निवासी अखैपुर थाना इगलास अलीगढ़ ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था और कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को उसे रिमांड पर लिया।
पूछताछ के दौरान 12 बोर का तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है। इससे पहले शेखर पुत्र जगदीश निवासी बढ़ा खुर्द थाना इगलास अलीगढ़ और रिंकू पुत्र भूदेव निवासी नगला बीच लच्छी नगरिया थाना चंदपा हाथरस अपने आप को कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं। इसके अलावा तालेवर सिंह पुत्र एदल सिंह निवासी जारुआ थाना मलपुरा आगरा, भोला उर्फ गजेंद्र पुत्र रामवीर निवासी अखैपुर इगलास अलीगढ़ और धीरेंद्र उर्फ पम्मी पुत्र विजेंद्र जाट निवासी तोछीगढ़ थाना इगलास को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
भीमा पुत्र भूदेव जाट निवासी पैथखेड़ा, खंदौली आगरा को एसओजी की टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के सातवें आरोपी कृष्णवीर को रिमांड पर लिया था। उसके बताए स्थान से हत्या के वक्त प्रयोग किया गया 12 बोर का तमंचा बरामद किया गया है। अब इस हत्याकांड के एक आरोपी शैलू प्रधान की तलाश है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।