{"_id":"5d4487498ebc3e6ccb57e628","slug":"police-reached-the-investigation-into-the-golamal-gram-in-gramin-bank-of-aryavarta-shaphu-news-ali210008037","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावृत हुए गोलमाल की जांच को पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावृत हुए गोलमाल की जांच को पहुंची पुलिस
विज्ञापन
खातों से पैसा निकालने की पुलिस ने शुरू की जांच
बैंक शाखा पहुंची पुलिस टीम, खाताधारकों से जुटाई जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सहपऊ। क्षेत्र के गांव जलेसर रोड (मानिकपुर) स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की शाखा में बैंक कर्मियों द्वारा खाताधारकों के खातों से पैसा निकालने के मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम शुक्रवार को जांच के लिए बैंक शाखा पहुंची। पुलिस के बैंक में पहुंचने पर बैंक कर्मियों में खलबली मच गई।
गौरतलब है कि अप्रैल महीने में इस शाखा में करीब 30 से 35 खाताधारकों के खातों से धनराशि को दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का खुलासा हुआ था। गांव निवासी कमल वार्ष्णेय कुछ काम के लिए बैंक से रुपये निकालने पहुंचे तो उन्हें पता लगा कि उनके खाते में धनराशि ही नहीं है। उन्होंने इसकी शिकायत बैंक अधिकारियों से भी की। अन्य खाताधारकों के खातों से भी रकम गायब होने की बात सामने आई। इस मामले में बैंक में तैनात तत्कालीन कर्मचारियों को भी निलंबित कर दिया गया और उनकी जगह नए कर्मियों की तैनाती कर दी गई।
करीब चार महीने बाद खाताधारकों की शिकायत पर डीएम ने आदेश, तब इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। शुक्रवार को मामले की जांच के लिए एसएसआई विजेंद्र सिंह एवं उनकी टीम बैंक शाखा में जांच के लिए पहुंची। दुकानदारों व अन्य खाताधारकों से भी इस बारे में जानकारी प्राप्त की। जांच अधिकारी इस बारे में बैंक के उच्चाधिकारियों से भी बात करेंगे। हालांकि निलंबित बैंक कर्मचारी अभी तक फरार हैं।