फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police ran on the information of conversion

Hathras News: धर्मांतरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, पर वहां चल रहा था कुछ और

Tue, 13 Jun 2023 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 13 Jun 2023 12:38 AM IST
सार

पुलिस को कस्बे की सुनीता एनक्लेव कॉलोनी में धर्मांतरण की सूचना मिली थी। तत्काल प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी दल बल सहित मौके पर पहुंच गए। मौके पर तीन दर्जन से ज्यादा महिलाएं एक घर में जमा थी। ऐसी सूचना थी कि महिलाओं के बीच एक पादरी पहुंचने वाला है, जो महिलाओं का धर्मांतरण कराएगा। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू की।

विज्ञापन
Police ran on the information of conversion
सादाबाद के एक घर में धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मांतरण की सूचना पर सोमवार को एक बार फिर पुलिस को दौड़ लगानी पड़ी। कस्बे की सुनीता एन्क्लेव कॉलोनी में पुलिस को धर्मांतरण की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर सत्संग चल रहा था। पिछले हफ्ते नगला छीतर में भी धर्मांतरण की सूचना झूठी निकली थी। धर्मांतरण को लेकर पुलिस प्रशासन कड़ी निगरानी कर रहा है।

विज्ञापन


इन दिनों कस्बा देहात में धर्मांतरण को लेकर खलबली मची हुई है। पुलिस प्रशासन इस तरह के मामलों की कड़ी निगरानी कर रहा है। छोटी सूचना पर भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर जांच करनी पड़ रही है। रिपोर्ट भी शीर्ष अफसरों को भेजी जा रही है। सोमवार को पुलिस को कस्बे की सुनीता एनक्लेव कॉलोनी में धर्मांतरण की सूचना मिली थी। तत्काल प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी दल बल सहित मौके पर पहुंच गए। मौके पर तीन दर्जन से ज्यादा महिलाएं एक घर में जमा थी। ऐसी सूचना थी कि महिलाओं के बीच एक पादरी पहुंचने वाला है, जो महिलाओं का धर्मांतरण कराएगा। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


महिलाओं से बारी-बारी पूछताछ की गई। आस पड़ोस में भी महिलाओं की भीड़ जमा होने के बारे में बारीकी से छानबीन की गई। जानकारी के अनुसार मौके पर भगवान कृष्ण का सत्संग चल रहा था। महिलाओं ने बताया था कि महीने में एक दो बार वह महिलाएं जमा होकर भगवान कृष्ण का सत्संग करती हैं। देहात से भी महिलाएं सत्संग में शामिल होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के बाद पुलिस ने महिलाओं को घर जाने की सलाह दी और इस तरह किसी तरह का आयोजन न करने की हिदायत दी। कुछ ही देर में महिलाओं की भीड़ रवाना हो गई। तब जाकर पुलिस ने चैन की सांस ली।

पिछले हफ्ते नगला छीतर में धर्मांतरण की सूचना मिली थी। यहां एक पादरी बीमार महिला का इलाज करने पहुंचा था। धर्मांतरण की यह सूचना भी फर्जी थी। मौके पर पहुंचे जानकारी की घर में सत्संग चल रहा था । -प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed