{"_id":"5ced7cf2bdec2206fe061dd7","slug":"police-raid-on-false-news-about-establishing-pakistani-flag-in-sikandarau","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ में पाकिस्तानी झंडा लगाने की झूठी खबर पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराराऊ में पाकिस्तानी झंडा लगाने की झूठी खबर पर दौड़ी पुलिस
Tue, 28 May 2019 11:57 PM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Tue, 28 May 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेताओं की पुलिस से होती नोकझोंक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। किसी अंजान शख्स ने मंगलवार की सुबह फोन पर सूचना दी कि नगर के कृष्णा विहार कॉलोनी में पाकिस्तानी झंडा लगाया जा रहा है। यह सुनकर पुलिस सकते में आ गई। आनन फानन पुलिस मौके पर पहुंच गई। शक के आधार पर एक शख्स को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई से मोहल्ले में आक्रोश फैल गया।
बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए। कई भाजपा नेता भी कोतवाली पहुंच गए और युवक को हिरासत में लेने पर पुलिस के सामने तीखा आक्रोश दर्ज कराया। नौबत मारपीट तक पहुंचती, तब तक कोतवाल आ गए। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया और युवक को छोड़ दिया गया। भाजपा जिला मंत्री वेदप्रकाश नहना, जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, नगर अध्यक्ष उपेंद्र वार्ष्णेय और कृष्णा यादव कोतवाली पहुंच गए।
युवक को लाने वाले दरोगा धर्मेंद्र गोस्वामी से भाजपा नेताओं की तीखी नोकझोंक हो गई। भाजपाइयों का कहना था कि मोहल्ले का एक युवक पहले भी स्टेशन के समीप दरगाह पर पाकिस्तानी झंडा लगाने का आरोपी है। कोतवाल का कहना है कि झंडा लगाने की झूठी सूचना से हंगामा हुआ है। कॉल करने वाले का नंबर ट्रेस किया जा रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।