{"_id":"5a1316d74f1c1b4e718b46d5","slug":"police-lathi-charge-on-sp-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठी चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठी चार्ज
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)।
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
लाठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना अनुमति रोड शो कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने सोमवार को लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज से वहां भगदड़ मच गई। इधर पुलिस ने इस मामले में सपा प्रत्याशी सीमा देवी पत्नी विजेंद्र सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
सोमवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। दोपहर में एसडीएम ज्योत्सा वंधु, सीओ आशीष प्रताप सिंह, कोतवाल मनोज शर्मा आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के साथ फ्लैग मार्च कर रहे थे। तभी देखा कि बस स्टेंड पर सपा के निर्देशन में रोड शो चल रहा था। पैदल भीड़ के अतिरिक्त काफी भीड़ टिर्रियाें में बैठी हुई थी। शो का नेतृत्व कर रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव नयांगज बाजार में पैदल जा चुकी थी। पीछे-पीछे भीड़ देख सीओ और एसडीएम ने जब परमीशन दिखाने को कहा तो कोई भी अनुमति नहीं दिखा सका।
पुलिस ने जब लोगों से जाने को कहा तो कुछ लोग अकड़ दिखाने लगे। इस पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। देखते ही देखते वहां भगदड़ मच गई। जो लोग सपा के बिल्ले, टोपी, झंडे लेकर चल रहे थे वह सब सामान वहां छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
इधर कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि बिना परमीशन रोड शो करने के चलते आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा सपा प्रत्याशी सीमा देवी पत्नी विजेंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने लाठी चार्ज की बात से इंकार किया है।