फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police interrogated suspects in former Pradhan murder case

पूर्व प्रधान हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी पुलिस, संदिग्धों से की पूछताछ

Sat, 24 Aug 2024 06:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 06:34 PM IST
सार

तमना गढ़ी निवासी पूर्व प्रधान लोकेश शर्मा का 21 अगस्त की सुबह घर के नीचे के कमरे में खून से लथपथ शव मिला था। उनके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे। मौके पर एक व्यायाम करने वाला डंबल पड़ा हुआ था। इससे यह स्पष्ट था कि हत्यारों ने पूर्व प्रधान की डंबल से प्रहार कर हत्या की है।

विज्ञापन
Police interrogated suspects in former Pradhan murder case
पूर्व प्रधान लोकेश शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चार दिन बाद भी पूर्व प्रधान लोकेश शर्मा हत्याकांड के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। वारदात के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम जुटी हुई हैं, लेकिन किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। 24 अगस्त को पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।

विज्ञापन


हाथरस शहर से लगे तमना गढ़ी निवासी पूर्व प्रधान लोकेश शर्मा (52) पुत्र तुलसीराम का 21 अगस्त की सुबह घर के नीचे के कमरे में खून से लथपथ शव मिला था। उनके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे। मौके पर एक व्यायाम करने वाला डंबल पड़ा हुआ था। इससे यह स्पष्ट था कि हत्यारों ने पूर्व प्रधान की डंबल से प्रहार कर हत्या की है। एसपी निपुण अग्रवाल, सीओ सिटी राम प्रवेश राय व कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने मौके पर छानबीन की थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि वारदात वाली रात चार बाइकों पर सवार दस लोग गाली में आते देखे गए थे। मृतक पूर्व प्रधान की पत्नी ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान हत्याकांड की जांच में पुलिस की कई टीम, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) व सर्विलांस टीम लगी हुई हैं। वारदात के चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथर है। पुलिस चार बाइक पर आए सभी दस लोगों की तलाश कर रही है। पूर्व प्रधान के घर के आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है। बृहस्पतिवार को मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में मृतक पूर्व प्रधान के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे थे। वहां इन लोगों ने एसपी से मुलाकात कर जल्द से जल्द से हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड के खुलासे की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आ रहे संदिग्धों से पुलिस की पूछताछ जारी है। शनिवार को भी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और पुलिस टीम ने कई संदिग्ध लोगों को बुलाया और उनसे पूछताछ चली। कई घंटे तक पुलिस टीम ने इन लोगों से सवार-जवाब किए। पुलिस सूत्र बताते हैं कि जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस जल्द ही पूर्व प्रधान के हत्याकांड के आरोपियों तक पहुंच सकती है और इस वारदात का खुलासा कर देगी।


पुलिस की कई टीम, एसओजी और सर्विलांस टीम वारदाता के खुलासे में लगी हुई है। जांच में सामने आ रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा  किया जाएगा।-राम प्रवेश राय, सीओ सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed