फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police found important clues in the murder of chief clerk

Hathras News: मुख्य लिपिक की हत्या में पुलिस को मिले अहम सुराग

Sat, 30 Sep 2023 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 30 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Police found important clues in the murder of chief clerk
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर नगला बघेल की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर 23 सितंबर की देर रात कॉलेज के मुख्य लिपिक का शव मिलने के मामले के खुलासे के पुलिस करीब पहुंच गई है। पुलिस के हाथ इस हत्याकांड में कुछ अहम सुराग लगे हैं।
विज्ञापन




यह शव फिरोजाबाद के कोटला चुंगी रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के मुख्य लिपिक सुरेशचंद्र गौतम का था। सुरेशचंद्र 23 सितंबर की शाम को फिरोजाबाद मेरठ जाने की कहकर निकले थे, लेकिन देर रात उनका शव यहां लहूलुहान हालत में मिला था, जिससे साबित हो रहा था कि हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।
विज्ञापन




पुलिस सूत्रों का कहना है कि मुख्य लिपिक की हत्या में शामिल कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस को सबूत मिल गए हैं। पुलिस कुछ और सबूत इकट्ठा करने में जुटी है। पुलिस सूत्रों का कहना था कि मुख्य लिपिक की हत्या किसी परिचित ने की है और शव को गाड़ी में डालकर यहां फेंका गया है। पुलिस ने मृतक के कुछ काॅल डिटेल भी निकाल लिए हैं। पुलिस एक-दो दिन में इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed