फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police cut challans of 32 shopkeepers for violation of curfew

कर्फ्यू के उल्लंघन पर पुलिस ने 32 दुकानदारों के काटे चालान

Sun, 11 Jul 2021 11:19 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Police cut challans of 32 shopkeepers for violation of curfew
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जलेसर रोड (मानिकपुर) में व्यापारियों ने कोरोना कर्फ्यू की जमकर धज्जियां उड़ाईं। कुछ दिन पहले तक तो शनिवार एवं रविवार को रहने वाले कर्फ्यू में दुकानदार चोरी-छिपे ही दुकानें खोलकर सामान की बिक्री कर रहे थे, लेकिन अब तो कर्फ्यू के दोनों दिन पूरी तरह दुकानें खोलकर सामान की बिक्री शुरू कर दी गई है।
इधर, मानिकपुर (जलेसर रोड) पर बुधवार एवं रविवार को लगने वाली पैंठ दोबारा लगना शुरू हो गई है। रविवार को लगने वाली इस पैंठ में कुछ दिन तो केवल सब्जी एवं फलों की ही दुकानें ही लगीं, लेकिन अब इस पैंठ में मवेशियों की बिक्री शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर कई बार वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस रविवार को हरकत में आई।
विज्ञापन

पुलिस ने कस्बे के 15 एवं मानिकपुर (जलेसर रोड) के 17 दुकानदारों के चालान काट दिए। पुलिस ने इनसे 8500 रुपये का जुर्माना वसूल किया। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया यदि किसी भी दुकानदार ने दूसरी बार कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed