फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police Chowki made in Panchayat Bhavan

Hathras News: चलना था जन सेवा केंद्र, पंचायत भवन में बना दी पुलिस चौकी, पुलिस अधीक्षक को अवगत कराएगा विभाग

Wed, 10 May 2023 03:55 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 10 May 2023 03:55 AM IST
सार

पंचायत भवन में जनसेवा केंद्र के जरिए ग्रामीणों को ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ मिल सकता है, लेकिन यहां पंचायत भवन में पुलिस चौकी की वजह से लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
Police Chowki made in Panchayat Bhavan
ग्राम पंचायत भवन पोरा में पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रामीणों को सुविधा मुहैया कराने के लिए तैयार पंचायत भवन पोरा में इन दिनों पुलिस चौकी चल रही है। हैरानी की बात यह है कि पंचायत भवन में जन सेवा केंद्र संचालन के जरिए ग्रामीणों को शासन की 243 सेवाओं का लाभ दिए जाने के निर्देश हैं, लेकिन पुलिस चौकी के संचालन के कारण इन सुविधाओं से ग्रामीण महरूम हैं। पंचायती राज विभाग की ओर से उच्चाधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया जा रहा है।

विज्ञापन

 
शासन की ओर से ग्रामीणों को ग्राम पंचायत में 243 सेवाओं का ऑनलाइन लाभ दिए जाने के लिए पंचायत भवनों में जन सेवा केंद्रों का संचालन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।  शासन की ओर से ग्रामीणों को सभी सुविधाओं का लाभ आसानी से मुहैया कराए जाने को लेकर ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती की। इसी क्रम में ब्लॉक हसायन की करीब 12 हजार आबादी वाली ग्राम पंचायत पोरा में ग्रामीणों को सुविधा का लाभ दिए जाने के लिए पंचायत सहायक भूपेश कुमार की तैनाती गई। 
विज्ञापन


इस पंचायत सहायक की सीएमएस संस्था के माध्यम से ई डिस्ट्रक्टि की आईडी भी तैयार की गई है। आईडी तैयार होने के बाद भी आईडी के क्रियाशील न होने की रिपोर्ट पंचायती राज विभाग को प्राप्त हुई। मामले की तहकीकात व ग्राम पंचायत का स्थलीय निरीक्षण करने पर चौकाने वाली स्थिति सामने आई। वह यह कि ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बने पंचायत भवन में पुलिस चौकी का संचालन किया जा रहा है। इस भवन के कक्ष में पुलिस कर्मियों ने अपने आवास बना रखे हैं। इस कारण ग्रामीणों को सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन में जनसेवा केंद्र के जरिए ग्रामीणों को ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ मिल सकता है, लेकिन यहां पंचायत भवन में पुलिस चौकी की वजह से लाभ नहीं मिल पा रहा है। -ललित मोहन , पोरा


गांव में पंचायत भवन अगर शुरू हो जाए तो ग्रामीणों तमाम लाभ मिल सकेंगे। विशेष कर ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। -हरेंद्र प्रताप सिह, पोरा 

ग्रामीणों को दी जाने वाले ऑनलाइन योजनाओं को लाभ देने की समीक्षा के आधार पर ग्राम पंचायत पोरा का दौरा किया गया। निरीक्षण में सामने आया कि ग्राम पंचायत पोरा में पंचायत भवन में पुलिस चौकी का संचालन किया जा रहा है। इस कारण ई डिस्ट्रक्टि आईडी क्रियाशील नहीं हो पा रही है। इस बारे में पंचायती राज विभाग की ओर से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। वहीं पुलिस अधीक्षक हाथरस को भी पत्र लिख कर पूरे मामले से अवगत कराया जा रहा है। -सुबोध जोशी, डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed