{"_id":"5e88cf668ebc3e77360e5572","slug":"police-beaten-on-voiltaion-of-lockdown-sadabad-news-ali2306742179","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन में सामाजिक दूरी का उल्लंघन कर रहे सब्जी, फल विक्रेताओं को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन में सामाजिक दूरी का उल्लंघन कर रहे सब्जी, फल विक्रेताओं को दौड़ाया
विज्ञापन
भीड़ को खदेड़ते पुलिसकर्मी।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
हाथरस में चार कॉरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन की सख्ती अधिक बढ़ गई है। शनिवार को सादाबाद में लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे सब्जी और फल विक्रेताओं को प्रशासनिक टीम ने जमकर दौड़ाया। इन सब्जी व फल विक्रेताओं ने करबन नदी के पुल पर काफी पास पास ढकेलें लगा लीं थीं, जिससे इन पर लोगों की भीड़ लग रही थी और सामाजिक दूरी और लॉकडाउन की धज्जियां उड़ रहीं थीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों को देखते ही इन विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और वह आनन-फानन अपनी ढकेलों को लेकर भागने लगे।
एसडीएम और अन्य अधिकारियों द्वारा रोजाना दिए जा रहे दिशा निर्देशों के बाद भी सब्जी व फल विक्रेता अपनी मनमानी और सुबह सात से 11 बजे तक लॉक डाउन का जमकर उल्लंघन कर रहे हैं। मनाही के बाद भी एक निर्धारित जगह पर काफी पास पास ढकेल लगा रहे हैं। इससे करबन नदी के पुल पर रोजाना जाम की स्थिति पैदा हो रही है। शनिवार को भी करबन नदी के पुल पर लगी सब्जी व फलों की ढकेलों पर अधिक भीड़ लग गई तो रोड जाम हो गया। सूचना पर मौके पर तहसील के कर्मचारी, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल, पुलिस कर्मी पहुंच गए। इन सभी ने करबन नदी के पुल पर लग रही ढकेलों को हटवाया, जिससे सब्जी विक्रेताओं में भगदड़ मच गई। यह ढकेलों को लेकर भागने लगे, लेकिन फिर कुछ देर बाद ही वही स्थिति पैदा हो गई। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
दूध ब्रेड के लिए खोल रहे दुकानें
लॉक डाउन के दौरान सिर्फ सुबह सात से 11 बजे तक जरूरी सामान खाने पीने की वस्तुओं की दुकानों को ही खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन सुबह इन दुकानों के खुलनेे के वक्त ही अन्य कई सामान व वस्तुओं के विक्रेता चोरी छिपे शटरों को नीचे गिराकर दुकान खोल रहे हैं। कुछ दुकानदारों ने तो ब्रेड और दूध बाहर निकाल कर रख लिए हैं और शटर के अंदर से दूसरा सामान बेचा जा रहा है। घरों से भी सामान की बिक्री की जा रही है। इससे सामान लेने के दौरान काफी भीड़ लग रही है।