फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police apprehended a young man who was taking a woman and a child away.

Hathras News: बच्चे के साथ महिला को ले जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 28 Sep 2026 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 28 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Police apprehended a young man who was taking a woman and a child away.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
क्षेत्र के एक गांव से रविवार को पुलिस ने एक युवक को पकड़ा। यह युवक एक शादीशुदा महिला को उसके बच्चे को अपने साथ ले जा रहा था। पुलिस दोनों को थाने ले गई है।
विज्ञापन

महिला के पिता के अनुसार उनकी बेटी की शादी 2024 में हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी से पहले भी यही युवक उनकी बेटी को लेकर चला गया था। उस समय शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को बरामद किया था। महिला के पिता ने बताया कि रविवार की दोपहर में वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से बाजार गए थे। इसी दौरान युवक उनके घर पहुंचा और उनकी बेटी को बच्चे सहित अपने साथ ले जाने लगा।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। महिला के पिता का कहना है कि करीब छह माह पहले इन्हीं परिस्थितियों के कारण उनकी बेटी का तलाक हो चुका है। परिवार और अन्य लोगों ने महिला को समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिला और युवक एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed