फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Poisonous gas leak in cold house

शीतगृह में जहरीली गैस का हुआ रिसाव

Tue, 20 Apr 2021 11:14 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Poisonous gas leak in cold house
गैस रिसाव की सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारी । - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बांण अब्दुलहईपुर स्थित एक मिनी शीतगृह से जहरीली गैस का रिसाव होने से गांव में हड़कंप मच गया। कोल्ड स्टोरेज के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने गैस का रिसाव होने की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों दी।
जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शीतगृह संचालक को 72 घंटे में खाली करने का निर्देश दिया। संचालक आदित्य अग्निहोत्री ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में ऊर्जा दवा से आलू को शुगर फ्री किए जाने की दवा डाले जाने के दौरान दवा का गुब्बार बनकर उड़ने लगा था। जिसके कारण किसी को कोई भी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बांण अब्दुलहईपुर निवासी आदित्य अग्निहोत्री पुत्र प्रियदर्शन अग्निहोत्री ने अपने निजी आलू रखने के लिए गांव में अपने प्लांट पर मिनी शीतगृह खोल रखे हैं। सोमवार की दोपहर दो बजे आलू को शुगर फ्री बनाने के लिए दवा तैयार कर मशीन से डालते समय दवा लीकेज होकर उड़ गई और पड़ोस के ही गिरिजा शंकर अग्निहोत्री के घर में धूल बनकर छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना गिरिजा शंकर अग्निहोत्री ने पहले तो डायल 112 पर देने के लिए कई बार प्रयास किया मगर जब डायल112 पर कॉल नहीं पहुंची। तो उन्होंने डीआईजी के सीयूजी नंबर पर कॉल कर सूचना दी। गैस रिसाव की सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों में खलबली मच गई। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शीतगृह संचालक के परिजनों को 72 घंटे में शीतगृह खाली किए जाने के निर्देश दिए।

गैस रिसाव होने के कारण छाई धूंध।

गैस रिसाव होने के कारण छाई धूंध। - फोटो : HASAYAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed