{"_id":"63b044aa3de0a720d91c5d18","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-e-kyc-held-on-tehsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Samman Nidhi: किसानों की ई केवाईसी के लिए तहसीलों पर लगेंगे शिविर, दो से सात जनवरी तक लगेगा कैम्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Kisan Samman Nidhi: किसानों की ई केवाईसी के लिए तहसीलों पर लगेंगे शिविर, दो से सात जनवरी तक लगेगा कैम्प
Sat, 31 Dec 2022 07:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 31 Dec 2022 07:48 PM IST
सार
पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त जनवरी के पहले सप्ताह में आ सकती है। अगर किसान ने अपनी ई केवाईसी नहीं कराई है,तो उसकी किस्त रूक सकती है। अब हर तहसील पर ई केवाईसी कराई जाएगी। जिसके लिए 2 जनवरी से शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों की 13वीं किस्त के भुगतान से पूर्व अवशेष भूलेख अंकन एवं ई- केवाईसी शत-प्रतिशत पूरी कराए जाने के लिए दो से सात जनवरी तक सभी तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम अर्चना वर्मा ने बताया कि ऐसे किसान जिनका भूलेख अंकन एवं ई- केवाईसी का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, वह शिविर में अपने आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, खतौनी एवं पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ उपस्थित होकर भूलेख अंकन एवं ई- केवाईसी का कार्य पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों पर कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी एवं जन सुविधा केंद्र संचालकों द्वारा ग्राम पंचायतवार रोस्टर के अनुसार शिविर लगाकर इस कार्य को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
योजना की 13 वीं किस्त जनवरी के प्रथम पक्ष में जारी होनी है। जिन कृषकों की ई-केवाईसी नहीं होगी, तो ऐसे कृषक 13 वीं किस्त से वंचित रह जाएंगे। ई-केवाईसी और भूलेख अंकन से छूटे कृषकों की सूची पंचायतघर पर दो जनवरी को चस्पा की जाएगी।