{"_id":"5e08fec48ebc3e8818228c55","slug":"pm-home-plan-notice-issued-to-three-dozen-people-hathras-news-ali2226951134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना : तीन दर्जन से अधिक लाभार्थियों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना : तीन दर्जन से अधिक लाभार्थियों को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पीएम आवास योजना शहरी के तहत प्रथम व दूसरी किश्त मिलने के बाद भी लाभार्थियों द्वारा निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा अब इन लाभार्थियों को चिन्हित किया जा रहा है। विभाग की ओर से निर्माण कार्य शुरू न करने वाले तीन दर्जन से अधिक लाभार्थियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन नोटिस को लेकर अब लाभार्थियों में खलबली मची हुई है।
पीएम आवास योजना शहरी के तहत आवास निर्माण के लिए शासन के निर्देशों पर 2.50 लाख रुपये की धनराशि दी जाती है। यह धनराशि तीन किश्तों में विभाग की ओर से लाभार्थी को मुहैया कराई जाती है। यहां जिले में तीन हजार लाभार्थियों को धनराशि की दूसरी किश्त जारी कर दी गई है। अब सत्यापन के दौरान सामने आया है कि पहली व दूसरी किश्त जारी होने के बाद भी लाभार्थियों द्वारा आवास निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया। वहीं दूसरी किश्त जारी होने के बाद तमात लाभार्थियों ने छत का पटाव नहीं किया है। अब विभाग की ओर से इन लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है। इन लाभार्थियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से 3 दर्जन से अधिक लाभार्थियों को चिन्हित कर लिया गया है। इन लाभार्थियों को आवास निर्माण कार्य शुरू न करने की स्थिति में नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
प्रथम व दूसरी किश्त लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है। सत्यापन के दौरान सामने आया है कि किश्त मिलने के बाद लाभार्थियों ने आवास निर्माण शुरू नहीं कराया है। इन लाभार्थियों को नोटिस भेेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
अनुपम गर्ग, पीओ डूडा