फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Play Holi wearing full clothes, don't let the colors enter your eyes

Hathras News: पूरे कपड़े पहनकर खेले होली, रंगों को आंखों में न जाने दें

Sun, 05 Mar 2023 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 05 Mar 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Play Holi wearing full clothes, don't let the colors enter your eyes
होली पर केमिकल युक्त रंग स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। केमिकल युक्त रंग से त्वचा, आंख और बालों को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में चिकित्सकों का कहना है कि होली पूरा कपड़ा पहनकर ही खेलें। रंगों को आंखों में न जाने दे।
विज्ञापन

बागला जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. वरुण चौधरी का कहना है कि बाजार में मौजूद रंगों में हानिकारक केमिकल होते हैं। यह केमिकल लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव डालते हैं। केमिकल युक्त रंग आंखों, त्वचा और बालों को बुरी तरह प्रभावित करते हैं। आंखों पर प्रभाव रंगों में कई तरह के हानिकारक केमिकल होते हैं। केमिकलयुक्त रंग आंख में चला गया तो रेटिना को भी नुकसान पहुंचा सकता है। आंखों के संक्रमण का भी खतरा रहता है। रंग की वजह से आंखें लाल हो सकती हैं। त्वचा पर प्रभाव केमिकल युक्त रंगों से त्वचा संक्रमण हो सकता है। त्वचा पर चकत्ते पड़ सकते हैं। त्वचा में जलन भी हो सकती है। बच्चों पर प्रभाव केमिकल युक्त रंग बच्चों को बुरी तरह से प्रभावित करते हैं। सांस के साथ रंग शरीर के अंदर जाने पर निमोनिया होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

बचाव के उपाय
- पूरे कपड़े पहनकर होली खेलें। ख्याल रखें कि रंग आंखों में न जा पाए। सिर से पांव तक नारियल का तेल लगाएं, जिससे रंग शरीर पर असर न कर सके।
- बालों में सही तरीके से तेल लगाएं।
- होली खेलते समय ध्यान रहे कि नाक व मुंह के जरिए रंग अंदर न जाने पाए।
- होली खेलने के तुरंत बाद नहा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed