फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   PET to be held at 16 centers in the district; Education Department busy with preparations.

Hathras News: जिले के 16 केंद्रों पर होगी पीईटी, तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग

Sat, 10 Oct 2026 02:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
PET to be held at 16 centers in the district; Education Department busy with preparations.
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में 16 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा को नकलविहीन और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों की ओर से व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी 16 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है। इस दौरान निर्धारित मानकों की जांच की गई और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान कोई असुविधा न हो, इसके लिए केंद्रों पर जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डीआईओएस नीरज गोयल ने बताया कि अभी अभ्यर्थियों की संख्या स्पष्ट नहीं है। हालांकि, केंद्रों की मांग के आधार पर उनका निर्धारण कर दिया गया है। परीक्षा के लिए सभी संबंधित विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। केंद्रों पर सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed