फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Peoples protest against chairman

बाला पट्टी और खोंडा हजारी के लोगों ने घेरा चेयरमैन आवास

Wed, 22 Jun 2016 11:31 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Wed, 22 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Peoples protest against chairman
protest against chairman - फोटो : amar ujala
हाथरस। शहर के बाला पट्टी और खोेंडा हजारी के काफी लोग बुधवार की सुबह चेयरमैन आवास पहुंच गए और गंदगी, सड़क निर्माण व खराब हैंडपंप ठीक कराए जाने की मांग की। क्षेत्रीय महिला व पुरुषों ने खूब मुर्दाबाद के नारे लगाए। चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव माहौर ने शिकायत के तुरंत बाद खराब हैंडपंप ठीक करने के लिए मजदूर भेज दिए।
विज्ञापन


वहीं, सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे जाने का आश्वासन दिए जाने पर मुर्दाबाद के नारे चेयरमैन जिंदाबाद में तब्दील हो गए। बता दें कि मोहल्ला बाला पट्टी और खोंडा हजारी में सड़क निर्माण का काम कराया गया था। कुछ सड़कों का प्रस्ताव न होने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया। क्षेत्र में कई हैंडपंप काफी समय से खराब भी पड़े हुए हैं। उन्हें ठीक नहीं कराया जा रहा था। इसी बात को लेकर स्थानीय लोगों में रोष उत्पन्न हो गया और चेयरमैन का आवास घेरा था।
विज्ञापन

-----
- बाला पट्टी और खोंडा हजारी के लोग आए थे। लोगों ने सड़क निर्माण, खराब हैंडपंप और गंदगी की समस्या से अवगत कराया। खराब हैंडपंप ठीक करने के लिए मजदूर भेज दिए और सड़कों का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। आवास पर आए आक्रोशित लोग संतुष्ट होकर वापस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वासुदेव माहौर, चेयरमैन प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed