फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People unaware of Corona in markets, neither masks nor two yards

बाजारों में कोरोना से बेफिक्र लोग, न मास्क और न दो गज की दूरी

Tue, 20 Apr 2021 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
People unaware of Corona in markets, neither masks nor two yards
कोरोना से बेफिक्र लोग, सादाबाद के मुख्य बाजार में उमड़ी लोगों की भीड - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

एक तरफ कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है तो दूसरी ओर सादाबाद के बाजारों में रोजाना जमकर भीड़ उमड़ रही है। बाजार में भीड़ को रोकने के लिए कोई पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। मास्क न पहनने वाले और सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले लोगों पर भी नियमित रूप से कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह लापरवाही कभी भी सादाबाद के लोगों को भारी पड़ सकती है।
पड़ोसी जिले आगरा, मथुरा, अलीगढ़ में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हाथरस जिले में भी यह आंकड़ा धीरे धीरे बढ़ रहा है, लेकिन फिर भी लोग बेपरवाह हैं। वह अभी भी बिना मास्क के घरों से बाहर निकल रहे हैं। दो गज की दूरी तो क्या एक गज की दूरी तक का पालन नहीं किया जा रहा है। सैनिटाइजर का प्रयोग भी जैसे बंद हो गया है।
विज्ञापन

बाजार में सुबह से शाम तक लोग बिना मास्क, सैनेटाइजर के घूम रहे हैं। दुकानों पर एक एक दुकान में कई कई लोगों की भीड़ एकत्रित हो रही है। फल व सब्जी विक्रेता भी बिना मास्क लगाए ही फल सब्जियां बेच रहे हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों की यहां जमकर धज्जियां उड़ रही हैं, लेकिन दिशा निर्देशों का पालन कराने वाले भी शायद अपनी जिम्मेदारी भूल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोग कोरोना संक्रमित
कोरोना संक्रमण के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को दो बुजुर्ग और एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। गांव नगला मानधाता में 60 वृद्धा के अलावा सादाबाद कस्बा की गली पंडितान में एक बुजुर्ग और एक 30 साल का युवक कोरोना से संक्रमित पाया गया है। सीएचसी के चिकित्सक डॉ प्रेमपाल ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने की संभावना के चलते नगला मानधाता से 25 और गली पंडितान से 60 लोगों की सैंपलिंग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed