फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   people protest for electric and water dranage

बिजली और जलभराव से गुस्साए ग्रामीण, तहसील पर नारेबाजी

Wed, 05 Feb 2020 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
people protest for electric and water dranage
बिजली और जलजमाव को लेकर तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

बिजली और जलभराव की समस्या का समाधान न होने से परेशान सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला बरामई के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील सादाबाद पर जोरदार नारेबाजी प्रदर्शन किया और समस्या के समाधान की मांग की।

ग्रामीण बनी सिंह, ओमप्रकाश, बॉबी, जितेंद्र कुमार, राजबहादुर, शोभाराम, होरीलाल, दशरथ, खेमचंद्र, जलधारी, भगवानदास, अरविंद कुमार, नरेश कुमार, महाराज सिंह, शंकरलाल, हरीश कुमार, संजू, विकासचंद्र आदि ने शिकायत की कि आजादी के बाद से अब तक बिजली की सप्लाई की उचित व्यवस्था गांव में नहीं है। न ही तार और खंभे लगे हैं। आए दिन कोई न कोई विद्युत हादसा होता रहता है। रात में बिजली न आने की वजह से चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। गांव के मुख्य रास्ते का भी हाल बेहाल है। इससे निकलना भी दूभर हो चुका है। कई बार ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए हैं, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में तहसीलदार टीपी सिंह को भी शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed