फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People performing dirt and water pollution, sloganeering

गंदगी और जलभराव को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी

Mon, 15 Jul 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
People performing dirt and water pollution, sloganeering
गंदगी-जलभराव को लेकर किया प्रदर्शन, नारेबाजी
विज्ञापन

संक्रमण फैलने की जताई आशंका, नगर पालिका से समस्या के निदान की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला हाथरस
हाथरस। शहर में गंदगी और जलभराव से परेशान लोगों ने कई स्थानों पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। इन लोगों की मांग थी कि शहर में जलभराव और गंदगी दूर की जाए। लोगों का यह भी कहना है कि यदि गंदगी और जलभराव दूर नहीं कराया गया तो संक्रमण भी फैल सकता है।
स्थानीय जलेसर रोड पर सीवेज फॉर्म के बाहर इस समय कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे वहां रहने वाले लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े के ढेर सड़क पर आ गए हैं। वहां मारे बदबू के लोगों के लोगों का बुरा हाल है। इस समस्या को लेकर जलेसर रोड पर लोगोें ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन यहां से कूड़े के ढेर नहीं उठवा रहा। इससे हालात नारकीय होते जा रहे हैं। इसी तरह इगलास रोड पर माहेश्वरी कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही। कुछ मकानों में गंदा पानी घुस रहा है। वहां भी काफी महिला और पुरुषों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और जलभराव दूर कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed