फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   people gathering in market may causes corona

बाजारों में उमड़ रही भीड़...कहीं फैला न दे कोरोना संक्रमण

Sat, 09 May 2020 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
people gathering in market may causes corona
लॉकडाउन के दौरान बाजार में उमड़ी भीड़। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

लॉकडाउन थ्री में सुबह 10 बजे से छह बजे तक खोले गए बाजारों में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। न तो सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है और न ही लोग मास्क लगा रहे हैं। सुबह 10 बजते ही बाजारों में भीड़ का यह आलम होता है कि बाजार में राह चलना तक दुश्वार हो जाता है। जाम जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।

शनिवार को भी बिसावर और सादाबाद के बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी। कुछ लोगों ने बताया कि अब सादाबाद के बाजारों में बाहरी शहरों के लोग भी खरीददारी के लिए आ रहे हैं, वह बाजार में उमड़ रही भीड़ का पूरा फायदा उठा रहे हैं। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। कई गैर जरूरी सामान की दुकानों पर शटर बंद कर बिक्री की जा रही है। मनाही के बावजूद सब्जी व फल विक्रेता अपनी ढकेलों को बाजार व सब्जी मंडी में लगा रहे हैं। लिहाजा, सामाजिक दूरी तो धड़ाम हो ही गई है, मास्क पहनना भी लोग भूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed