फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Panchayat secretary had to sit wearing vest in video conferencing

Hathras News: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बनियान पहनकर बैठना पंचायत सचिव को पड़ा भारी, हुआ निलंबित

Thu, 27 Jul 2023 10:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Jul 2023 10:29 PM IST
सार

डीपीआरओ ने बताया कि ड्यूटी समयावधि में पंचायत सचिव ग्राम पंचायत में उपस्थित न रहकर बिना किसी पूर्व सूचना के घर पर उपस्थित पाए गए। वह आपत्तिजनक वेशभूषा में वीसी से जुड़े।

विज्ञापन
Panchayat secretary had to sit wearing vest in video conferencing
सस्पेंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाथरस में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी रामेंद्र सिंह बनियान पहनकर जुड़ गई। नाराज जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी ने उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। कार्रवाई को लेकर विभाग में चर्चाएं रहीं। 

विज्ञापन


जिले में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के तहत ग्राम पंचायतों में तमाम कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों की तैयारियों की समीक्षा को लेकर 27 जुलाई को सुबह 11.30 बजे डीपीआरओ सुबोध जोशी ने सभी एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिवों को जूम एप के माध्यम से वीसी से जुड़ने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


डीपीआरओ ने बताया कि ड्यूटी समयावधि में पंचायत सचिव ग्राम पंचायत में उपस्थित न रहकर बिना किसी पूर्व सूचना के घर पर उपस्थित पाए गए। वह आपत्तिजनक वेशभूषा में वीसी से जुड़े। उन्होंने कहा कि निलंबन अवधि में रामेंद्र सिंह को डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। प्रकरण की जांच के लिए एडीओ पंचायत सहपऊ अनिल उपाध्याय को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed