फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   panchayat improve and becoming self depend

आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहे पंचायतों के कदम

Thu, 11 Mar 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
panchayat improve and becoming self depend
पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को हल भेंट करते बंटी चौधरी, लक्ष्मी देवी, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, ? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराते हुए पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने दावा किया कि पंचायतों के कदम अब आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़े हैं। उपलब्धियों का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को देते हुए उन्होंने कहा कि पंचायतों का बेहतर विकास कराया जा रहा हैें। कृषि कानूनों का जो विरोध किया जा रहा है, वह सिर्फ भाजपा को नीचा दिखाने का विरोध है।
बिसावर के पैंठ बाजार में संयोजक हंवीर सिंह प्रधान के संयोजन में हुई ग्राम चौपाल में पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हम लोग बार बार कहते हैं यदि कृषि कानूनों को लेकर अगर कोई दुविधा है तो सरकार बातचीत और संशोधन को तैयार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले भी किसानों को भूमि अधिग्रहण को लेकर गुमराह किया गया है। लंबे समय तक देश में कांग्रेस, सपा, बसपा आदि की सरकारों ने किसानों की जमीन को लूटा था, लेकिन आज वही लोग आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदलते समय में सड़कों सहित तमाम तरह के निर्माण कार्यों की आवश्यकता है। अब साइकिल की जगह बाइक और कार हैं। सरकार द्वारा देशभर में हाइवे भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल और यूनिवर्सिटी भी बनानी हैं। एयरपोर्ट भी बनाए जाने हैं, इनके निर्माण के लिए जमीन की आवश्यकता है। बढ़ती आबादी के कारण आधारभूत सुविधाएं भी जरूरी हैं। कुछ लोग सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का विरोध कर रहे हैं। सरकार किसानों का भला चाहती है। उन्होंने कहा कि हमने लोकसभा चुनावों के दौरान जो अपने संकल्प पत्र में जनता से वादे किए थे, उन्हीं वायदों को सरकार पूरा कर रही है।
राम मंदिर निर्माण, धारा 370 को हटाना, शरणार्थियों को विभाजन के बाद नागरिकता देना और घुसपैठियों को बाहर करना, तीन तलाक की प्रथा को समाप्त करना आदि वादे पूरे किए। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए पूरी तरह से संवेदनशील है, लेकिन ऐसे दल जिनकी राजनीतिक दुकानें बंद हो चुकी हैं, वह देश के भोलेभाले किसानों को बरगला कर उन्हें गुमराह करने का काम कर रहे हैं। ग्राम चौपाल की अध्यक्षता पूर्व विधायक चौधरी विजेंद्र सिंह और संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. देवचंद्र गौड़ ने किया।
इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य महेंद्र सिंह आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व विधायक रामसरन आर्य, चौधरी संजय सिंह, प्रीती चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता तुलसीदास अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल मदनावत, कुसुमादेवी मदनावत, रूपेंद्र उर्फ बंटी चौधरी, डॉ. महेंद्र पाल शर्मा, चौधरी राजेंद्र सिंह, मथुरा प्रसाद गौतम, डॉ. अविन शर्मा, अरविंद चौधरी, बिसावर भाजपा मंडल अध्यक्ष चौधरी हंवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह प्रधान, राजकुमार प्रधान, लक्ष्मण प्रधान, जगवेंद्र चौधरी, संदीप ठाकुर, मुकेश चौधरी, कोमल सिंह, कोमल प्रसाद शर्मा, अशोक चौधरी, योगेंद्र पचौरी, नीतेश चौधरी, विजयवीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, महावीर सिंह, दुर्गपाल सिंह, मुरारीलाल आदि थे।

पंचायतीराज मंत्री को भेंट किया हल
पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी का भाजपा नेताओं द्वारा चांदी का मुकुट पहनाकर और हल भेंट कर जोरदार स्वागत किया। कई नेताओं ने उन्हें शॉल ओढ़ाई और स्मृित चिन्ह भेंट किए। इस दौरान तुलसीदास अग्रवाल, हंवीर सिंह प्रधान, लक्ष्मी चौधरी, हिंदू वाहिनी नेता बंटी चौधरी, दुष्यंत चौधरी, जवाहर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed