फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Panchayat Gateway is not uploaded in 175 Gram Panchayats

175 ग्राम पंचायतों में नहीं है पंचायत गेटवे अपलोड

Tue, 23 Aug 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Gateway is not uploaded in 175 Gram Panchayats
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के भुगतान पंचायत गेटवे के माध्यम से करने के निर्देश जारी हैं। इसके बावजूद जिले की 175 ग्राम पंचायतों ने अभी तक पंचायत गेटवे अपलोड नहीं किया है। हालांकि विगत में बिना पंचायत गेटवे के भुगतान करने वाले सचिवों पर कार्रवाई की जा चुकी है, इसके बावजूद भी पंचायत सचिव गेटवे अपलोड करने में लापरवाही बरत रहे हैं।
शासन की ओर से ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के भुगतान पंचायत गेटवे के माध्यम से कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में लगे कंप्यूटरों पर पंचायत गेटवे को अपलोड करने के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

शासन ने स्पष्ट किया कि पंचायत गेटवे के अलावा किसी अन्य माध्यम से भुगतान होने की दशा में संबंधित पंचायत सचिव द्वारा वित्तीय अनियमितता मानते हुए कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीपीआरओ सुबोध जोशी ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को अपनी अपनी पंचायतों में होने वाले कार्य का भुगतान पंचायत गेटवे के माध्यम से करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 175 ग्राम पंचायत ऐसी हैं, जिनमें अभी तक तमाम कार्रवाई होने के बावजूद भी पंचायत गेटवे को अपलोड नहीं किया गया है। इस कारण कुछ ग्राम पंचायतों में तो विकास कार्यों का भुगतान भी रोक लिया गया है। हालांकि शासन की ओर से अब लगातार पंचायत गेटवे के अलावा अन्य माध्यमों से होने वाले भुगतानों की समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने वाले सचिवों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विकाखंडवार स्थिति
ब्लॉक -- ग्राम पंचायत -- पंचायत गेटवे इंस्टॉल
हसायन -- 69 -- 32
हाथरस -- 72 -- 64
मुरसान -- 81 -- 27
सादाबाद -- 58 -- 34
सासनी -- 82 -- 66
सहपऊ -- 51 -- 27
सिकंदराराऊ -- 50-- 38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed