{"_id":"653d64cc4eb9751ad704d5d4","slug":"opposition-to-the-action-taken-to-take-possession-of-the-acquired-land-hathras-news-c-300-1-mdh1001-88-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अधिग्रहीत जमीन पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अधिग्रहीत जमीन पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई का विरोध
Sun, 29 Oct 2023 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
भैरव मंदिर के पीछे एनएचएआई व प्रशासनिक अधिकारियों का विरोध करते स्थानीय लोग। संवाद
- फोटो : Samvad
एसडीएम सदर रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ शनिवार की शाम करीब सात बजे सिकंदराराऊ मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 530 बी के निर्माण के मध्य आने वाले एक पेट्रोल पंप, मकान और आवासीय भूमि पर एनएचएआई के अधिकारियों को कब्जा दिलाने पहुंचे।
तीनों भूमि मालिकों ने इस कार्रवाई का विरोध किया। उनका कहना था कि अभी तक उन्हें अधिग्रहीत भूमि का पूरा मुआवजा नहीं मिला है। भुगतान मिलने से पहले कब्जा दिलाने की कार्रवाई गलत है।
बीपीसीएल पंप के मालिक अजय आनंद का कहना है उनके पास पंप संचालन के पूरे कागज हैं और पंप की जमीन खाली करने की बात बीपीसीएल के अधिकारियों के माध्यम से चल रही है। इस तरह की किसी कार्रवाई की सूचना उन्हें पहले से नहीं दी गई।