फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Opposition to be seen chanting 'Jai Shri Ram' under the saffron flag, Said Lodhi

भगवा झंडे के नीचे जय श्रीराम के नारे लगाते दिखेंगे विपक्षी : लोधी

Wed, 08 Jul 2026 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 08 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Opposition to be seen chanting 'Jai Shri Ram' under the saffron flag, Said Lodhi
भाजपा कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्वाज व नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लो - फोटो : Party
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग आज राम मंदिर और भाजपा की कामयाबी पर सवाल खड़े कर रहे हैं, वे आने वाले कल में भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनने पर खुद भगवा झंडे के नीचे खड़े होकर जय श्रीराम के नारे लगाते नजर आएंगे।
विज्ञापन

लोधी और नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर का नियुक्ति के बाद मंगलवार को पहली बार आगमन पर जिला कार्यालय पर जोशीला स्वागत किया गया। लोधी ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में ब्रज क्षेत्र की सभी 65 सीटों पर पार्टी प्रचंड जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह भाजपा और नरेंद्र मोदी का समर्पित कार्यकर्ता है, जो न कभी कहीं झुका है और न ही कभी झुकेगा। इस मौके पर सांसद अनूप प्रधान, सदर विधायक अंजुला माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता और सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed