{"_id":"67fac5afcc062530860f8d81","slug":"opportunity-to-amend-application-for-transfer-hathras-news-c-56-1-hts1002-129943-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: स्थानांतरण के लिए आवेदन में संशोधन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: स्थानांतरण के लिए आवेदन में संशोधन का मौका
Sun, 13 Apr 2025 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
अंतर्जनपदीय व अंत: जनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन में संशोधन के लिए शिक्षकों को मौका दिया गया है। जिन शिक्षकों के पंजीकरण में संशोधन होना है, वह पुन: पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के काफी शिक्षक लंबे समय से स्थानांतरण कराना चाहते हैं। एेसे शिक्षकों को घर के नजदीक वाले विद्यालयों में जाने का विभाग ने मौका दिया है। पूर्व में अंतर्जनपदीय व अंत: जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के लिए शिक्षकों ने पंजीकरण कराया था। बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि इनमें से कुछ शिक्षकों द्वारा डाटा भरने में त्रुटि होने के कारण इनके पंजीकरण की कार्यवाही पूर्ण नहीं की जा सकी है।
ऐसे शिक्षकों द्वारा डाटा में संशोधन के लिए विभाग से अनुरोध किया जा रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए शिक्षकों के विवरण में संशोधन के लिए पुन: पंजीकरण के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम के अनुसार शिक्षक बीएसए कार्यालय में 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों के आधार पर बीएसए द्वारा अपने लॉगिन से संबंधित शिक्षकों के डाटा को एडिट या रीसेट करने की अवधि 16 से 17 अप्रैल है। शिक्षकों द्वारा किए गए ऑनलाइन पंजीकरण पत्र का प्रिंट आउट बीएसए कार्यालय में जमा करने की तिथि 21 अप्रैल निर्धारित है।