{"_id":"5daa09c18ebc3e013371dce0","slug":"operator-had-to-travel-without-ticket-heavy-suspended-hathras-news-ali2166173111","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचालक को बिना टिकट यात्रा करना पड़ा भारी, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचालक को बिना टिकट यात्रा करना पड़ा भारी, निलंबित
विज्ञापन
परिचालक को बिना टिकट यात्रा कराना पड़ा भारी, निलंबित
अलीगढ़ से मुरादाबाद की बस में बिठाईं सवारियां, चेकिंग में खुली पोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रोडवेज बस में यात्रियों को परिचालक द्वारा बिना टिकट यात्रा करना भारी पड़ गया है। क्रास चेकिंग के दौरान अलीगढ़ से मुरदाबाद की पांच सवारियां बिना टिकट पाई गईं। इस मामले में परिचालक को निलंबित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो की बस संख्या यूपी 81 बीटी-6613 आगरा-मुरदाबाद के लिए संचालित होती है। 16 अक्तूबर को परिचालक द्वारा बस में अलीगढ़ से मुरादाबाद की पंाच सवारियों को बिना टिकट यात्रा कराई जा रही थी। टीआई द्वारा बस को चेक किया गया तो बस में बिना टिकट पांच यात्री पाए गए। इससे डिपो को आर्थिक नुकसान के साथ छवि धूमिल हुई है।
परिचालक द्वारा दायित्व व कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से नहीं किया गया। इस मामले में एआरएम शशी रानी ने परिचालक को निलंबित कर दिया है। सभी भत्तों पर रोक लगा दी गई है। इस मामले में एआरएम शशी रानी का कहना है कि चेकिंग के दौरान पांच यात्री बिना टिकट पाए गए। इस कारण परिचालक को निलंबित कर दिया गया है।