फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Only four specialists in OPD, treatment received after hours

Hathras News: ओपीडी में सिर्फ चार विशेषज्ञ, घंटों बाद मिला उपचार

Tue, 30 Jan 2024 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 30 Jan 2024 12:51 AM IST
सार

बागला जिला अस्पताल चिकित्सकों व संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों के 25 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष अस्पताल में महज 12 चिकित्सकों की तैनाती है। 29 जनवरी को 11 बजकर 19 मिनट पर जिला अस्पताल की ओपीडी में तीन चिकित्सक व एक प्रशिक्षु ही मौजूद थे। अस्पताल में मरीजों की कतारें लगी हुईं थीं।

विज्ञापन
Only four specialists in OPD, treatment received after hours
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल है। जिला अस्पताल की ओपीडी में 29 जनवरी को चार चिकित्सक ही उपलब्ध मिले। जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब एक हजार मरीज पहुंचे, लेकिन चिकित्सक न मिलने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद मरीजों को उपचार मिल सका।

विज्ञापन


बागला जिला अस्पताल चिकित्सकों व संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों के 25 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष अस्पताल में महज 12 चिकित्सकों की तैनाती है। 29 जनवरी को 11 बजकर 19 मिनट पर जिला अस्पताल की ओपीडी में तीन चिकित्सक व एक प्रशिक्षु ही मौजूद थे। अस्पताल में मरीजों की कतारें लगी हुईं थीं। जानकारी करने पर पता चला कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपाल वर्मा की इमरजेंसी में ड्यूटी थी, इसलिए 29 जनवरी को वह ओपीडी में नहीं बैठ सके। ईएनटी चिकित्सक डॉ. केके शर्मा प्रशिक्षण के लिए अलीगढ़ गए थे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद राउंड पर थे। ओपीडी में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद मरीजों को उपचार मिल सका।

विज्ञापन


हाथ में चोट लगी है। उपचार के लिए जिला अस्पताल आया हूं। एक घंटा लाइन में लगने के बाद दवा मिल सकी है । - एनके शर्मा निवासी त्रिपुरारी नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे हाथ-पैरों में दर्द है। उपचार के लिए जिला अस्पताल आया हूं। करीब डेढ़ घंटे लाइन में लगने के बाद दवा मिल सकी है। - शशि निवासी खंदारी गढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed