Hathras News: रोडवेज बसों में ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग सुस्त, यात्री परेशान
हाथरस डिपो में वर्तमान में 68 बसें हैं। इनमें से 30 बसों का लोकल रूटों पर संचालन होता है। बाकी बसें हरिद्वार, दिल्ली, देहरादून आदि लंबे मार्गाें पर संचालित होती हैं। अब गर्मियों की छुट्टी के साथ लोग पर्यटन स्थलों पर घूमने जा रहे हैं। ट्रेनों में यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा सूची मिल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा जागरूकता के अभाव में कामयाब नहीं हो पा रही। ज्यादातर यात्रियों को इस सुविधा के बारे में जानकारी ही नहीं है। इसी वजह से वह इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। गौरतलब है कि रोडवेज ने लंबी दूरी की बस सेवाओं पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा दे रखी है।
हाथरस डिपो में वर्तमान में 68 बसें हैं। इनमें से 30 बसों का लोकल रूटों पर संचालन होता है। बाकी बसें हरिद्वार, दिल्ली, देहरादून आदि लंबे मार्गाें पर संचालित होती हैं। अब गर्मियों की छुट्टी के साथ लोग पर्यटन स्थलों पर घूमने जा रहे हैं। ट्रेनों में यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा सूची मिल रही है।
इस कारण यात्री टिकट की बुकिंग को लेकर खासे परेशान हैं, लेकिन इन हालात में भी हाथरस के बस स्टैंड पर हर रोज 40 से 50 टिकटों की ही बुकिंग हो पा रही है। इसकी वजह यही है कि ज्यादातर यात्रियों को इस सुविधा की जानकारी नहीं है। उन्हें इतना ही पता है कि बस में हाथों हाथ ही टिकट मिलता है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि हमारे यहां से हर रोज करीब 50 यात्री ही ऑनलाइन टिकट बुक करा रहे हैं।
रोडवेज बस में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा के बारे में हमें नहीं पता है। टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई है तो अब घूमने के लिए टिकट की बुकिंग कराई जाएगी। -पुनीत, यात्री
हाथरस डिपो द्वारा ऑनलाइन टिकट बुकिंग को लेकर जागरूकता अभियान नहीं चलाया गया है। इस कारण टिकट बुकिंग की जानकारी नहीं है। अब इस सुविधा का लाभ लिया जाएगा। -विजय, यात्री