फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   One will need to apply for a commercial cylinder for weddings and marriage ceremonies.

Hathras News: शादी-विवाह के लिए व्यावसायिक सिलिंडर का आवेदन करना होगा

Sat, 11 Apr 2026 02:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
One will need to apply for a commercial cylinder for weddings and marriage ceremonies.
गैस के लिए कतार में खड़े लोग।   फाइल फोटो - फोटो : Archive
चार दिन बाद 15 अप्रैल से शादी-विवाह और मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इन समारोहों में भोजन की व्यवस्था करने के लिए व्यावसायिक सिलिंडरों की मांग बढ़ रही है। इसके लिए जिला एवं तहसील स्तर पर मौजूद पूर्ति विभाग के कार्यालय में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन




इस संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में विक्रय अधिकारियों ने बताया कि शादी/विवाह के लिए जिला पूर्ति अधिकारी और एसडीएम कार्यालयों पर आवेदन पत्र प्राप्त हो रहे हैं। इन पत्रों में 10-12 व्यावसायिक सिलिंडरों की मांग की जा रही है, हालांकि एक विवाह कार्यक्रम के लिए आमतौर पर 3-4 व्यावसायिक सिलिंडरों की आवश्यकता होती है, प्रत्येक सिलिंडर में 19 किग्रा गैस होती है।
विज्ञापन




एजेंसी संचालकों ने बताया कि शादी/विवाह के लिए नियमानुसार सिक्योरिटी धनराशि और गैस का पैसा जमा कराया जा रहा है। आवेदकों को उपलब्धता के अनुसार व्यावसायिक सिलिंडर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि जिला एवं तहसील स्थित पूर्ति कार्यालयों में प्राप्त होने वाले आवेदनों को एक गूगल शीट के माध्यम अपडेट किया जाए। इस शीट को ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं गैस एजेंसी संचालकों के साथ साझा किया जाए।




एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं के लिए हेल्प डेस्क बनाएं, ताकि वह अपनी बुकिंग एवं ई-केवाईसी करा सकें। जनपद में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक है। किसी भी एजेंसी पर सिलिंडरों की कमी नहीं है। गौर हो कि विक्रय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं द्वारा गैस न मिलने की आशंका के कारण बार-बार बुकिंग की जा रही है, जिससे एजेंसियों पर भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed