{"_id":"68088203d0627a2c760e8111","slug":"one-person-died-and-one-injured-in-a-road-accident-in-sikandrarao-hathras-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Road Accident: डीसीएम से टक्कर के बाद पलटा वाहन, एक शख्स की हुई मौत और एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Road Accident: डीसीएम से टक्कर के बाद पलटा वाहन, एक शख्स की हुई मौत और एक घायल
Wed, 23 Apr 2025 11:30 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:30 AM IST
सार
हादसा हाथरस के सिकंदराराऊ में एटा हाईवे पर ग्राम उमरावपुर के पास हुआ है। दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हुई है। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है और एक घायल बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के सिकंदराराऊ में 22 अप्रैल की रात्रि लगभग 10 बजे एटा हाईवे पर ग्राम उमरावपुर के पास डीसीएम तथा मैक्स लोडर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के फलस्वरूप मैक्स पलट गई तथा उसमें बैठे एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटा करके यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एटा रोड के गांव नूरपुर मुगलगड़ी निवासी अमित पुत्र सोरन सिंह एवं अरुण पुत्र सुखवीर सिंह निवासी गांव उमरावपुर मैक्स लोडर गाड़ी में बैठकर एटा से गांव आ रहे थे। गांव से थोड़ा पहले उमराव पुर पर भारत पेट्रोल पंप के सामने सिकंदर राव की तरफ से जाती डीसीएम से मैक्स की टक्कर हो गई दोनों वाहनों के एक ही लेन में आने से दर्घटना हुई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मैक्स काफी छतिग्रस्त होकर के सड़क पर। पलट गई । मैक्स में बैठे अमित आयु 28 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा अरुण 18 वर्ष गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
आते-जाते वाहनों से लोगों ने उतरकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने छतिग्रस्त वाहनों को साइड में कर करके यातायात सुचारु कराया। टक्कर के बाद लगभग पौन घंटा हाईवे की एक लेन पर जाम लग रहा ।पुलिस ने अमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल अरुण को रात्रि में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन