फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   On the second day, there was chaos in Bisawar, there was a wave of mourners in the houses of the dead

दूसरे दिन भी बिसावर में मचा रहा कोहराम, मृतकों के घर शोक जताने वालों का लगा तांता

Sun, 20 Oct 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
On the second day, there was chaos in Bisawar, there was a wave of mourners in the houses of the dead
मृतकों के घर शोक जताने वालों का लगा तांता
विज्ञापन

जिपं सदस्य रामेश्वर ने ली मृतक मीरा की बड़ी बेटी की शादी की जिम्मेदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद। खंदौली थाना क्षेत्र में बिसावर के चार लोगों की मौत के बाद दूसरे दिन भी बिसावर में कोहराम मचा रहा। परिजनों के करुण-क्रंदन से माहौल गमगीन रहा। सुबह से देर शाम तक शोक जताने वालों का भी तांता लगा रहा। जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गिरेंद्र चौधरी, ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह ने भी मृतकों के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना जताई। इन नेताओं ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
रामेश्वर ने एसडीएम से फोन पर बात कर दैवी आपदा के तहत चार-चार लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की मदद दिलवाए जाने की मांग की। मृतक मीरा के परिवार की स्थिति काफी दयनीय है। उसका पति लगातार पिछले 10 साल से गंभीर बीमारी से ग्रस्त है। कोई काम धंधा नही कर सकता। उसकी चार बेटी हैं। बड़ी बेटी शादी योग्य है। रहने के लिये घर भी नही है। टीन शेड में ही पूरा परिवार रहता है।
विज्ञापन

रामेश्वर ने बड़ी बेटी की शादी की जिम्मेदारी ली और परिजनों से कहा कि इसके लिए लड़का देख लो, शादी मैं कर दूंगा। पूरे परिवार के राशन की व्यवस्था वह कराएंगे और डीएम से वार्ता कर जल्द से जल्द रहने के लिए आवास भी बनवाया जाएगा। इस मौके पर सतीश शर्मा, मनमोहन गौतम, श्यामसुंदर सिंह, योगेंद्र चौधरी, गजेंद्र कश्यप, पंकज चौधरी, चौधरी महावीर सिंह, चौधरी विनोद कुमार, शब्बीर खां, लाला प्रजापति, नरेंद्र कश्यप, छोटे चौधरी, गब्बर जाटव, सतीश जाटव, मुकेश कुशवाहा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed