{"_id":"5cace151bdec22140b20ac23","slug":"on-the-second-day-shobhayatra-of-ganjaur-ji-maharaj-felicitated-welcomed-many-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी गणगौर जी महाराज की शोभायात्रा ने मचाई धूम, कई जगह स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी गणगौर जी महाराज की शोभायात्रा ने मचाई धूम, कई जगह स्वागत
Wed, 10 Apr 2019 12:27 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
गणगौर शोभायात्रा में शामिल सुसज्जित रथ में विराजमान विग्रह।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। शहर के कमला बाजार बड़ी कोठी स्थित मंदिर श्रीबिहारी जी महाराज से 225वीं गणगौर जी महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ होतीलाल भगतजी ने किया। शोभायात्रा का कई जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में देशभक्ति झांकी के अलावा तमाम झांकियां शामिल हुईं।
शोभायात्रा में मुख्य झांकी देशभक्त अभिनंदन की झांकी, पुलवामा की झांकी, राधाकृष्ण, भैरवनाथ, नागिन डांस सहित तमाम झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा शहर के बंदरवन बड़ी कोठी से शुरू होकर सरक्यूलर रोड, खातीखाना, सासनी गेट आदि मार्गों से निकली। गणगौर जी के डोले का जगह-जगह स्वागत हुआ। शोभायात्रा में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजकों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिला पंचायत सदस्य और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी शोभायात्रा में शामिल हुए। उनका भी जोशीला स्वागत किया गया।
इस मौके पर मेलाध्यक्ष मनोज वर्मा, विपिन बागड़ी, मोनू बागड़ी, भरत कुमार, सुशील वर्मा, कुंजबिहारी वर्मा, गोपालदास भगत, गनपति वर्मा, यादराम वर्मा, जगदीश स्वामी, पन्नालाल, राजेंद्र वर्मा, चिंटू वर्मा, दिलीप वर्मा, मनीष कूलवाल, रामभगवान, रवि वर्मा, सुरेश बागड़ी, मुकेश वर्मा, सचिन वर्मा, सुशील वर्मा, हीरालाल वर्मा, पवन वर्मा, पप्पू वर्मा, कैलाश, ओमप्रकाश वर्मा आदि थे।