फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   On one click, the farmer will get his status update in PM Kisan Samman Nidhi Yojana

एक क्लिक पर किसान को मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपना स्टे्टस की अपडेट

Sat, 07 Sep 2019 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
On one click, the farmer will get his status update in PM Kisan Samman Nidhi Yojana
एक क्लिक पर मिलेगा किसान सम्मान निधि का स्टेटस
विज्ञापन

भारत सरकार नेे किसानों के लिए शुरू की सेवा
सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से मिलेगी निजात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अपनी किश्त आने से लेकर अपने प्रार्थना पत्र पर हो रही कार्यवाही की जानकारी अब किसानों को घर बैठे ही मिल सकेगी। किसानों की सुविधा के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर यह सेवा शुरू कर दी गई है। किसान आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर और मोबाइल नंबर के माध्यम से अपने आवेदन का फीड बैक ले सकेंगे।
जिले के करीब 1.20 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के लिए शासन को डाटा भेजा गया है। इसमें से करीब 90 हजार किसानों को इस योजना के तहत लाभ मिल रहा है। कुछ किसानों का डाटा तकनीकी खामियों की वजह से पोर्टल पर ही रिजेक्ट की सूची में पहुंच जाता है। इस कारण इन किसानों को अपने स्टेटस की स्थिति जानने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। अब इस झंझट से किसानों को मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

शासन स्तर से पीएम किसान पोर्टल पर किसानों के लिए सेवा शुरू की गई है। इसके जरिए किसान अपने आधार नंबर, बैंक खाता संख्या, मोबाइल नंबर के माध्यम से अपने प्रार्थना पत्र के आवेदन की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी जुटा सकेंगे। इस पोर्टल पर किसान निधि के आने की स्थिति भी देख सकेंगे। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि किसानों को घर बैठे ही मोबाइल पर इंटरनेट के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि के आवेदन की स्थिति को देख सकेंगे। निधि की किश्त आने और नहीं आने के कारण को भी जान सकेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed