{"_id":"5e0e3d0a8ebc3e87ae37ef5d","slug":"old-man-fall-from-roof-death-hathras-news-ali2230091194","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिरकर वृद्ध की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मथुरा रोड स्थित गांव भगवंतपुर में छत से गिरकर वृद्ध की मौत हो गई। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी लक्ष्मण सिंह (70 वर्ष) पुत्र हुकुम सिंह अपने घर की छत पर बृहस्पतिवार को धूप सेंक रहे थे। इस बीच वह थूकने के लिए छत से गली की ओर झुके। इस दौरान लक्ष्मण सिंह छत से गली में गिर गए और बेहोश हो गए। यह देख परिजनों के होश उड़ गए और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बेहोशी की हालत में परिवार के लोग वृद्ध को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने के बाद परिवार के लोग वृद्ध का शव लेकर गांव चले गए।