{"_id":"5803b96b4f1c1bf62d290dcc","slug":"oil-mill-fire-three-workers-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑयल मिल में लगी आग, तीन मजदूर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑयल मिल में लगी आग, तीन मजदूर झुलसे
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
आग से झुलसा मजदूर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इगलास-सासनी संपर्क मार्ग पर ग्राम नगला गढू के निकट संचालित एक ऑयल मिल परिसर में रविवार की दोपहर जोरदार धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया, जिससे भीषण आग लग गई। धमाका इतनी तेज था कि मिल परिसर का लेंटर भी टूटकर गिर गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए।
घायलों की चीख-पुकार सुनकर मिल में काम कर रहे अन्य मजदूर एवं कर्मचारी घटनास्थल की तरफ दौड़ पडे़। घायलों को मलबे से निकालकर तत्काल उपचार के लिए भिजवाया। घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार प्रसून कश्यप के अलावा पुलिस और फायर ब्रिगेड की दमकल भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गांव नगला गढू के निकट इगलास रोड पर मटरूमल धन्नालाल आयल मिल की यूनिट-दो के नाम से आयल मिल संचालित है। ऊंची चारदीवारी के अंदर पडे़ टिनशेड एवं पक्के भवन में तेल का उत्पादन कई सालों से होता आ रहा है। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे आयल मिल के अंदर दूसरी मंजिल पर टिनशेड की टूटी हुई एंगिल को जोड़ने के लिए मिस्त्री काम कर रहे थे।
विज्ञापन
कुछ कटर से सरिया काट रहे थे। तभी अचानक सिलेंडर फटने का जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ आग लग गई और लेंटर टूटकर गिर गया, जिससे मिल के अंदर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर काम कर रहे मजदूरों में दहशत फैल गई। सहमे हुए मजदूर इधर-उधर ताक-झांक करने लगे। वेल्डिंग कर रहे मजदूरों को देखा तो वह मलबे के नीचे लहूलुहान हालत में पड़े कराह रहे थे।
चीख-पुकार सुनकर मौके पर अन्य कर्मचारी भी आ गए। घायल मजदूर चिरंजीलाल पुत्र राधेलाल निवासी अखईपुर, रिंकू पुत्र जगदीश निवासी चंदपा, सुशील पुत्र बनी सिंह चौधरी निवासी अजरोई को मलबे से निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां से गंभीर हालत होने के कारण घायलों को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।
फायर ब्रिगेड की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई गई है। अहम बात यह है कि हादसे के बाद मालिकानों ने मौके पर आकर मजदूरों का हाल-चाल तक जानना जरूरी नहीं समझा।
मौके पर मौजूद लोगों ने पूछताछ में सिलेंडर फटने से हादसे की जानकारी दी है। सही कारण तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल दुर्घटना की छानबीन चल रही है।
प्रसून कश्यप, नायब तहसीलदार सासनी
ऑयल मिल की बंद यूनिट पर मेंटेनेंस का काम किया जा रहा था। वेल्डिंग के दौरान धमाके से आग लगी है। आग बुझा ली गई है। तीन मजदूर झुलस गए हैं।
- कुंवर सिंह, अग्निशमन अधिकारी हाथरस