फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Officials engaged in improving the progress report of the schemes

योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट सुधारने में जुटे अधिकारी

Tue, 23 Aug 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Officials engaged in improving the progress report of the schemes
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में 25 अगस्त को सीएम के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अमले में बैचेनी बनी हुई है। सभी विभागों के विभागाध्यक्ष अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति सुधारने में जुट गए हैं। विभागाध्यक्ष प्रतिदिन अपने अपने विभागों की योजनाओं की समीक्षा कर पत्रावलियों को भी दुरुस्त कर रहे हैं। वहीं कई जिलों में कोविड कंट्रोल रूम के निरीक्षण की खबर के बाद अब कोविड कंट्रोल रूम को दुरुस्त किया जा रहा है।
सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायतों, परिषदीय स्कूलों, कोविड कंट्रोल रूम सहित अन्य विभागों में कार्य शुरू हो गए हैं। बेहतर कार्यों को चिन्हित कर अलग से सूचीबद्ध किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मॉडल परिषदीय स्कूलों, पंचायती राज विभाग की ओर से बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को चिन्हित किया जा रहा है। इतना ही नहीं अब अफसरों ने गोवंश आश्रय स्थलों की ओर दौड़ लगाना तेज कर दिया गया है। गोशालाओं में हरे चारे, पानी आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed